रघुवीरगढ़ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रघुवीरगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के रघुवीरगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की, जिसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष से छाया सिंह व सुधीर सिंह, जबकि दूसरे पक्ष से बलवंत कुमार व अवध बिहारी शामिल हैं. इस मामले में सबसे पहले आवेदन बंशीधर सिंह की पत्नी रेणु मौर्य द्वारा दिया गया. आवेदन में बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह खेत से घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे जितेंद्र बहादुर सिंह, छाया सिंह, मोनू सिंह, पप्पू सिंह, अनिक कुमार समेत करीब एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया व गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी, जिससे वह बेहोश हो गयीं. शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे, तब सभी आरोपित मौके से फरार हो गये. दूसरे पक्ष की ओर से सुधेंद्र कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र अनिक कुमार मोबाइल बनवाकर घर लौट रहा था. रास्ते में बंशीधर कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, अक्षय कुशवाहा, हनुमान कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने उसे घेरकर गाली-गलौज की व मारपीट कर घायल कर दिया. जब वह व उनके पति अपने पुत्र को बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन