सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 1445 परीक्षार्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :03 May 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 1445 परीक्षार्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा

रविवार को जिले में आयोजित नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में कुल 1445 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

भभुआ. रविवार को जिले में आयोजित नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में कुल 1445 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. इधर, परीक्षा को लेकर जिले में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, अटल बिहारी सिंह प्लस उच्च विद्यालय भभुआ, प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया मोहनिया को केंद्र बनाया गया था. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी की इस परीक्षा में 1476 परीक्षार्थियों को भाग लेना था. जबकि, रविवार को आयोजित परीक्षा में 1445 परीक्षार्थी ही भाग लिये. जबकि, 31 परीक्षार्थियों को अनुपस्थित पाया गया. इन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गये थे. एक तरफ जहां केंद्रों पर दंडाधिकारी सहित सुरक्षा बल तैनात थे. फलांइंग स्कॉट द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. दूसरी तरफ सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू थी. साथ ही केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, फोटो कॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें भी बंद करायी गयी थीं. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्र्माट वाच, कैलकुलेटर, कोई भी आभूषण, बटुआ, धूप का चश्मा और पेन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित था. साथ ही जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर बनाये था. परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों की सघन तलाशी और बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी पूरी करायी जा रही थी. इधर, परीक्षा को लेकर दिन के 12 बजे से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा परीक्षा केंद्रों पर होने लगा. सभी तरह की जांच करने और प्रवेश पत्र के मिलान के बाद परीक्षार्थियों को दोपहर बाद 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया. परीक्षा देने की अवधि दोपहर बाद दो बजे से लेकर पांच बजे तक निर्धारित किया गया था. इन्सेट केंद्रों पर प्रशासन ने किये थे पेयजल व छांव के विशेष प्रबंध भभुआ. नीट यूजी की परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर बेहतर इंतजाम किये गये थे. ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह के असुविधा का सामना नहीं करना पडे. सभी केंद्रों पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था तथा छांव में बैठने की व्यवस्था भी करायी गयी थी. साथ ही परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रखा गया था, ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन