भूत-प्रेत विवाद में 62 साल के व्यक्ति को छत से फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: कैमूर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई जहां भूत-प्रेत को लेकर चल रहे विवाद में एक 62 साल के नखड़ू शर्मा की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हे बुरी तरह पीटा उसके बाद उन्हे छत से नीचे फेंक दिया. जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बक्सरिया मोहल्ले में भूत-प्रेत के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक मारपीट में 62 वर्षीय नखड़ू शर्मा की मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने उन्हे घायल करने के बाद छत से नीचे फेंक दिया.जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

भूत-प्रेत से जुड़े विवाद ने लिया हिंसक रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूत-प्रेत की बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि राजदेव शर्मा, घुरापात शर्मा और बिगाऊ शर्मा समेत अन्य लोगों ने नखड़ू शर्मा के घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान नखड़ू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई.

इलाके में पुलिस कर रही कैंप

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नखड़ू शर्मा को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर फैलते ही चैनपुर बाजार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कैंप कर रही है. स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read बड़हारा चौक की बदहाल सड़क सुधरेगी, लोगों को राहत की उम्मीद

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन