Madhubani: बड़हारा चौक की बदहाल सड़क सुधरेगी, लोगों को राहत की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

बड़हारा चौक पर जारी सड़क निर्माण कार्य

दो महीने से पानी में डूबी सड़क अब सुधरने लगी है. बड़हारा चौक पर निर्माण शुरू होते ही लोगों को राहत की उम्मीद जगी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही के बरैल-अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क पर स्थित बड़हारा चौक की बदहाल स्थिति अब सुधरने लगी है. लंबे समय से जलजमाव से जूझ रही इस सड़क को आवागमन योग्य बनाने के लिए रविवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.

बालू भराई के बाद होगी पीसीसी ढलाई

निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क को ऊंचा करने के लिए बालू डालने का काम किया जा रहा है. ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने बताया कि जहां-जहां गड्ढों में पानी जमा हो रहा था, उन हिस्सों को भरकर पीसीसी ढलाई की जाएगी.

घुटने भर पानी से परेशान थे राहगीर

बताया जाता है कि पिछले दो महीनों से इस चौक पर घुटने भर पानी जमा रहता था, जिससे स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आए दिन लोग फिसलकर गिरते थे और छोटी दुर्घटनाएं होती रहती थीं.

स्थायी जल निकासी की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने अस्थायी नाला बनाकर पानी निकासी की कोशिश भी की थी, लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं निकल सका. ग्रामीण केशव झा समेत अन्य लोगों ने मांग की है कि यदि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो बारिश में फिर से सड़क पर पानी भर जाएगा और नई पीसीसी भी खराब हो सकती है.

लोगों ने विभाग से पुख्ता ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

रिपोर्ट: अवनीश कुमार कर्ण

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन