19 मई को जिले की पंचायतों में लगेगा पंचायत सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
19 मई को जिले की पंचायतों में लगेगा पंचायत सहयोग शिविर

जिले के विभिन्न पंचायतों में ”पंचायत सहयोग शिविर” आयोजित करने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

भभुआ. बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहल करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी व प्रभावी समाधान हेतु जिले के विभिन्न पंचायतों में ””पंचायत सहयोग शिविर”” आयोजित करने का निर्णय लिया है. इसके तहत 19 मई को जिले की विभिन्न पंचायतों में इस शिविर का आयोजन कराया जायेगा. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई के बाद अगले चरण में यह शिविर प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जायेगा. इस शिविर के माध्यम से प्रशासन व जनता के बीच सीधा संपर्क कायम होगा. शिविर में मुख्य रूप से जाति, आय व निवास प्रमाण-पत्र, नल-जल व विद्युत संबंधी समस्याएं, राजस्व से संबंधित शिकायतें, आवास योजना व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत शिविर में उपस्थित होकर सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं. 30 दिनों के भीतर होगा शिकायतों का निबटारा सरकार के निर्देशानुसार, इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. निर्धारित तिथि को विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही जगह उपस्थित रहकर समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे. इस दौरान अंचल, प्रखंड व थाना स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे. शिकायतों का ””ऑन द स्पॉट”” पंजीकरण भी कराया जायेगा. खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रियल टाइम मॉनीटरिंग की जायेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. 19 मई को शिविर का पंचायतवार ब्योरा प्रखंड पंचायत भभुआ दुमदुम भगवानपुर पढौती रामपुर बडका गांव चैनपुर अमांव चांद गोई अधौरा बडवान कला मोहनिया भरखर रामगढ़ अकोढी नुआंव चंडेश दुर्गावती कल्याणपुर

विज्ञापन
Prabhanjay Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhanjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन