इंतजार खत्म, पूजा पंडालों में स्थापित देवी दुर्गा का आज खुलेगा पट

शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं के इंतजार की वो घड़ी खत्म होने वाली है, जब मां जगदंबा के सौम्य रूप का उन्हें दर्शन होगा
दुर्गावती. शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं के इंतजार की वो घड़ी खत्म होने वाली है, जब मां जगदंबा के सौम्य रूप का उन्हें दर्शन होगा. स्थानीय मुख्यालय बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बाजारों में माता दुर्गा देवी पूजा को लेकर आस्थावानों द्वारा पूजा पंडाल बनाये गये है. वहां आज 29 सितंबर दिन सोमवार को माता रानी का पट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे. वहीं, दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भी केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया गया है. इस मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया कि सप्तमी तिथि दिन सोमवार को दैनिक पूजन के पश्चात दोपहर 12 बजे से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पंडाल में स्थापित माता दुर्गा देवी मूर्ति का पूजन होगा व शुभ नक्षत्र में मां का पट खुलेगा. इसके बाद लोगों को मां का दर्शन होगा. यहां नवरात्र के प्रथम दिन से ही अखंड दीप प्रज्वलित करने के साथ ही कलश स्थापन कर विशेष रूप से पूजा पाठ चल रहा है. इस संबंध में नवयुवक संघ दुर्गा मंदिर दुर्गावती पूजा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया बाजार स्थित देवी दुर्गा पूजा समिति के तहत दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, विकास कुमार कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार को उपकोषाध्यक्ष, मनीष कुमार को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है. इसके अलावा उपेंद्र कुमार, संदीप, आकाश पंकज, लड्डू दूबे, कार्तिक, शुभम,रबी आदि को समिति का सदस्य बनाया गया है. पूजा के दौरान शासन प्रशासन के दिशा-निर्देशो का पालन किया जा रहा है. यहां आने वाले भक्तजनों को दर्शन पूजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो पूजा समिति द्वारा इसका भरपूर ख्याल रखा जा रहा है. ##सुरक्षा को लेकर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट व पुलिस बल सप्तमी तिथि दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से इलाके के पूजा स्थलों में शामिल विशेष रूप से क्षेत्र के दुर्गावती थाना सहित दुर्गावती बाजार, नुआंव, करारी, खजुरा, कर्मनाशा बाजार, मन्सुरपुर, चेहरिया, सावठ, कोटसा, छाता, अशोगा, महमूदगंज, कुल्हड़ीया व धड़हर में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जो हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे. – आस्थावान करेंगे मां जगतजननी के सौम्य स्वरूप का दर्शन-पूजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




