kaimur News. माता मुंडेश्वरी के विराट रूप की आराधना में जुटे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

मां मुंडेश्वरी का करें भव्य दर्शन.

kaimur News. भभुआ सदर. बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर शामिल है. यहां गर्मी के मौसम में सुबह छह बजे आरती होती है.

विज्ञापन

kaimur News. भभुआ सदर. बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर शामिल है. यहां गर्मी के मौसम में सुबह छह बजे आरती होती है. बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दर्शन के बाद गुरुवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सुबह छह बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद 6:30 बजे घंटे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया और आराधना की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में बाहरी पर्यटक और स्थानीय श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे. गुरुवार को मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुल प्रसाद मुख्य भोग है. मुख्य पुजारी के अनुसार, ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6:30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11:30 बजे और संध्या 6:30 बजे आरती होती है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है. हर वर्ष शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं.

विज्ञापन
GAURI SHANKAR RAY

लेखक के बारे में

By GAURI SHANKAR RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन