चोर को रंगे हाथ पकड़ लोगों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शहर के कुदरा बाइपास रोड में एक दुकान में घुसकर चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया

विज्ञापन

भभुआ सदर. शहर के कुदरा बाइपास रोड में एक दुकान में घुसकर चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. धराया चोर शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी अवध बिहारी धोबी का बेटा सन्नी कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि कुदरा बाइपास में दुकान खोले दुकानदार आये दिन हो रही चोरी से परेशान थे. दरअसल, कुदरा बाइपास में अधिकतर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानें है. इसी बीच धराया चोर एक दुकान में चोरी की नीयत से घुसा, जिसे लोगों ने देख लिया और फिर लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया. धराये चोर को नगर थाने की पुलिस ने रविवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन