आज महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले भंडारी की बरात

Published at :25 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
आज महाशिवरात्रि पर निकलेगी भोले भंडारी की बरात

देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिले का वातावरण भक्तिमय हो चला है. महाशिवरात्रि आज 26 फरवरी को मनायी जायेगी, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं

विज्ञापन

भभुआ सदर. देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिले का वातावरण भक्तिमय हो चला है. महाशिवरात्रि आज 26 फरवरी को मनायी जायेगी, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, जगह-जगह शिव बरात निकाली जायेगी और साथ ही झांकियां भी निकलेंगी. इसके लिए पूजा समितियां और नागरिकों ने कमर कस ली है. शिवालय और अन्य देवालयों पर शिवरात्रि की तैयारियों के साथ ही बाजार भी सज गये हैं. इसके निमित्त तैयारियों को मंगलवार की शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया है. शिवालयों को रंग-रोगन कर सजाने से लेकर साफ-सफाई तक के कार्य तेजी से निबटाये गये, महाशिवरात्रि के निमित्त मंगलवार को जिले के बाजारों में चहल-पहली बढ़ी रही. साथ ही फल और पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हुई. चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर भभुआ सदर. महाशिवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए इस बार अनुमंडल क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ साथ खाकी की नजर शहर सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर रहेगी. इसके अलावा भभुआ नगर क्षेत्र में गश्ती दल के लिए भी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. जबकि, सभी थानों में एक क्यूआरटी का गठन किया है, जिसमें शामिल दंडाधिकारी व पुलिस के जवान तत्काल किसी अप्रिय सूचना पर मौके के लिए कूच कर जायेंगे. वहीं, अवैधानिक जमघट व शांति भंग करने वाले लोगों को रोकने व त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत निरोधात्मक व आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. भभुआ शहर में छावनी मुहल्ला, वार्ड 23, महावीर मंदिर और पश्चिम बाजार के अलावा पूरब पोखर, महाबीर स्थान, सीवों चौक, एकता चौक, सब्जी मंडी, पुराना थाना चौक, नवाबी मुहल्ला, जेपी व पटेल चौक, देवी मंदिर, शिव मंदिर आजाद नगर, कैमूर स्तंभ और अखलासपुर बस स्टैंड आदि जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे. एसडीएम विजय कुमार और एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने अपने अधीनस्थ अफसरों को सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि शरारती तत्वों के आपत्तिजनक ट्वीट या पोस्ट के चलते पूजा का माहौल ना बिगड़े. पर्व त्योहार के दौरान फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल उसका खंडन करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा खुफिया सूचना एकत्र करने और उसपर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन