कंटेनर ने घर में मारी टक्कर, दो गिरफ्तार

kaimur news. करजी गांव में बछड़े लदे कंटेनर ने मकान में टक्कर मार दी. इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.
चैनपुर. करजी गांव में बछड़े लदे कंटेनर ने एक मकान में टक्कर मार दी. इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया. वहीं, चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान कंटेनर से 40 बछड़े बरामद हुए. इसके बाद पुलिस पशु तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के पलामू निवासी सुखी यादव के बेटे प्रवेश यादव व गया जिले के आमस निवासी ऐनुद्दीन खान के बेटे मोहम्मद हाशिम खान के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की तरफ से मरहिया मोड़ होते हुए बछड़े लदा कंटेनर आ रहा था. कंटेनर जैसे ही करजी गांव में पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गया. इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने उस पर सवार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. कंटेनर से 40 बछड़े बरामद किये गये. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया की कंटेनर को जब्त करते हुए पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










