स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण से बढ़ेगी खिलाड़ियों की रूचि, मिलेगी आधुनिक खेल सुविधाएं
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 4:25 PM
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से जिले में खेल भवन, स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से जिले में खेल भवन, स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सड़कों पर दौड़ने से मिलेगी राहत भभुआ नगर. जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़े व उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से सरकार स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत जिले में खेल भवन सह व्यायामशाला, आउटडोर स्टेडियम व आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है. इन खेल अवसंरचनाओं के विकसित होने से न केवल खिलाड़ियों में खेल के प्रति नयी ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा, बल्कि उन्हें प्रतिदिन अभ्यास के लिए सुरक्षित व सुविधायुक्त स्थान भी उपलब्ध हो सकेगा. इससे सिपाही, दारोगा व अन्य पुलिस बल भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को सड़कों पर दौड़ लगाने की मजबूरी नहीं रहेगी. अब उन्हें जिले के भीतर ही आधुनिक ट्रैक व मैदान उपलब्ध हो गये हैं, जहां वे नियमित अभ्यास कर सकेंगे. वहीं, पहलवानी व शारीरिक फिटनेस के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने वाले खिलाड़ियों के लिए भी आधुनिक व्यायामशालाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा. इस पहल से जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह व हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










