बिना ब्याज के शादी व इलाज में मदद कर रही कमेटी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 5:11 PM

विज्ञापन

करारी में बैतूल माल फलाह बहबूद की बैठक, शिक्षा व समाज सेवा का संकल्प

विज्ञापन

करारी में बैतूल माल फलाह बहबूद की बैठक, शिक्षा व समाज सेवा का संकल्प कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करारी गांव में रविवार की रात ”बैतूल माल फलाह बहबूद” के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में काफी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व समाज की बेहतरी के लिए कमेटी को मजबूत करना रहा, ताकि होनहार बच्चों की पढ़ाई पैसे के अभाव में बाधित न हो सके और वे यूपीएससी व बीपीएससी क्रैक कर कामयाबी का परचम लहरा सकें. इस कमेटी के फंड से गरीब, यतीम व मिस्कीनों की मदद की जाती है, ताकि उन्हें दुश्वारियों का सामना न करना पड़े. कमेटी का अगला लक्ष्य एक बड़ी लाइब्रेरी खोलना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें. बैठक के दौरान 40 कुरान हाफिजों को साफा, मोमेंटो व कलम देकर सम्मानित किया गया. दरअसल, समाज की बेहतरी के लिए करारी गांव में 15 महीने पहले नवंबर 2024 में इस कमेटी का गठन किया गया था. इसमें गांव के काफी संख्या में लोग 100 प्रति माह कमेटी के फंड में जमा करते हैं. इन 15 महीनों के अंदर कमेटी के पास कुल छह लाख रुपये जमा किये गये हैं, जिनमें से 2,78,000 गरीब, मिस्कीन व यतीमों को दान दिये गये हैं. साथ ही, इस कमेटी की ओर से जरूरतमंदों को शादी व इलाज के लिए बगैर ब्याज (इंट्रेस्ट) के आर्थिक मदद दी जाती है. बैठक के दौरान पिछले 15 महीनों का लेखा-जोखा व भविष्य का विजन पेश किया गया. बैठक की अध्यक्षता मौलाना हिसामुद्दीन खान व संचालन हाफिज बेलाल अहमद ने किया. इस मौके पर हाफिज मुदस्सिर खान, रिजवान खान, अफसर अहमद खान, एजाज खान, इमरान खान, आरजू खान व अरस्तु खान सहित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन