ePaper

सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात महिला की मौत

Updated at : 22 Apr 2025 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात महिला की मौत

बेहोसी की हालत में मोहनिया पुलिस ने अस्पताल में कराया था भर्ती

विज्ञापन

भभुआ सदर. सदर अस्पताल में इलाजरत 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मंगलवार सुबह 11 बजे मौत हो गयी. इसके सूचना पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया. वहीं, पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. मृत महिला के संबंध में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ शाहिल राज ने बताया कि घायल रही महिला को अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर करने के बाद मोहनिया पुलिस ने इलाज के लिए सोमवार की शाम सात बजे सदर अस्पताल लायी थी. घायल महिला अचेत थी. जिसे इलाज के लिण् अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया था. लेकिन, मंगलवार को 11 बजे अचानक हुई कार्डियक अरेस्ट के चलते महिला की मौत हो गयी. डॉक्टर के अनुसार घायल रही महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और ऐसा प्रतीत होता है कि कई दिनों से उसने भी भोजन नही किया था

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन