ओवरलोडेड गिट्टी लदा टेलर पकड़ाया, लगा नौ लाख जुर्माना
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 5:00 PM
जिला खनन विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में ओवरलोड गिट्टी लदे एक टेलर को पकड़ा है
भभुआ सदर. जिला खनन विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में ओवरलोड गिट्टी लदे एक टेलर को पकड़ा है, हालांकि इस दौरान 18 चक्का वाले टेलर का चालक कुछ दूर भागने के बाद टेलर को छोड़ फरार हो गया. मामले में जिला खनन पदाधिकारी ने ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन करने पर टेलर मालिक पर 9 लाख 7 हजार 738 रुपये का भारी भरकम जुर्माना ठोकते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 16 अक्तूबर को अवैध ढुलाई और ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आ रहे ओवरलोड 18 चक्का टेलर को जब रोका गया, तो चालक टेलर लेकर भागने लगा. लेकिन, जब पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया, तो टेलर छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला. मामले में जांच कर जुर्माना लगाया गया और टेलर मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने खनन पदाधिकारी के दिये आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










