महिला को झांसा देकर उचक्के ले उड़े सोने के गहने, केस दर्ज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 4:59 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.रामनवमी का बाजार करने भभुआ आ रही एक महिला को शहर के पूरब पोखरा स्थित बस स्टैंड के समीप दो उचक्कों ने झांसा देकर उसके सोने के गहने उड़ा लिये. पीड़ित महिला सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी विजय बहादुर बिंद की पत्नी कलावती देवी हैं.

विज्ञापन

भभुआ सदर

.रामनवमी का बाजार करने भभुआ आ रही एक महिला को शहर के पूरब पोखरा स्थित बस स्टैंड के समीप दो उचक्कों ने झांसा देकर उसके सोने के गहने उड़ा लिये. पीड़ित महिला सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी विजय बहादुर बिंद की पत्नी कलावती देवी हैं.इस संबंध में महिला ने भभुआ थाना में दो प्राथमिकी दर्ज करायी है.महिला ने बताया कि वह बुधवार को रामनवमी का बाजार करने भभुआ आयी थी. पूरब पोखरा स्थित नये बस स्टैंड के पास उतरते ही दो युवक उसके पास पहुंचे और उसे समझाने लगे कि वह अपने सोने के गहने उतारकर सुरक्षित रख ले, नहीं तो बाजार में चोर छीन सकते हैं. उनकी बातों में आकर महिला ने कान में पहने सोने के कर्णफूल सहित अन्य गहने एक छोटे बैग में रखकर झोले में रखने लगी. इसी दौरान दोनों उचक्कों ने मदद के बहाने गहने अपने हाथ में लेकर बैग में रख दिये और फिर झोले में डाल दिया. इसके बाद वे बातचीत में उलझाते रहे और मौका पाकर झोले में रखा बैग और पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गये.घटना के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन