रामगढ़ के तीन विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, एक जगह अबसेंट मिले 158 बच्चे
पंजी की जांच करते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ प्रखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
रामगढ़ प्रखंड में बेहतर शिक्षा बहाल करने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, उपस्थिति पंजी तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान बीईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये.
जांच के दौरान बीईओ ने सरस्वती विद्या मंदिर मॉडल स्कूल, देवहलीया का औचक निरीक्षण किया. यहां कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से होता हुआ पाया गया. इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल देवहलिया का निरीक्षण किया, वहां भी कक्षा संचालन व्यवस्थित पाया गया. वहीं, मध्य विद्यालय देवहलीया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 545 विद्यार्थियों का नामांकन पाया गया, जबकि 387 विद्यार्थी उपस्थित थे. निरीक्षण के समय शिक्षक कक्षा में मौजूद मिले और पठन-पाठन का कार्य चल रहा था. हालांकि, शिक्षकों के पास पाठ-टिका उपलब्ध नहीं पाया गया. इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को व्यवस्था में सुधार करते हुए शिक्षकों द्वारा पाठ-टिका तैयार रखने का निर्देश दिया.
बीईओ राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि पठन-पाठन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये. साथ ही छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय की साफ-सफाई एवं अभिलेखों का संधारण भी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










