कैमूर: 11 साल के किशोर के साथ अप्राकृति यौनाचार कर वीडियो किया वायरल, गुस्से में हिंदूवादी संगठन, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
सांकेतिक तस्वीर
सोनहन थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय किशोर से मारपीट कर अप्राकृतिक यौनाचार का जघन्य मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Kaimur Unnatural Sexual Offence: सोनहन थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट के बाद अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित किशोर के परिजन मंगलवार को भभुआ थाने पहुंचकर एक वृद्ध सहित दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है.
घटना का वीडियो वायरल
पीड़ित किशोर से मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सात अगस्त का बताया जाता है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी हुई. मामले में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और डीआईयू प्रभारी अवधेश कुमार आरोपियों के तलाश में छापेमारी कर रहे हैं. घटना के सम्बंध में पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की उम्र 11 वर्ष है.
शौच के लिए गया था किशोर
7 अगस्त को दोपहर 12 बजे के करीब नदी के तरफ शौच के लिये निकले उसके बेटे को गांव के ही रहनेवाले दो लोग मारपीट कर जबरन वहां स्थित एक चबूतरे पर ले गये जहां एक वृद्ध ने उसके बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और एक युवक उसका वीडियो बनाता रहा और फिर उस वीडियो को उसके द्वारा वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद उनलोगों को इस घटना की जानकारी हुई. इस मामले में पीड़ित के पिता सहित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगायी है.
मामले में हिंदूवादी संगठनों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
इधर घटना की जानकारी पर मंगलवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदूवादी संगठनों के लोग भभुआ थाने पहुचे और अप्राकृतिक यौनाचार करने और वीडियो वायरल करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










