कैमूर : नशामुक्त भारत अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

निकल गया नशा मुक्ति अभियान | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती महाविद्यालय बिछियां की एनएसएस इकाई ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली और छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

दुर्गावती महाविद्यालय बिछियां, डुमरी कैमूर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सोमवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा.

प्राचार्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी सिंह ने की. उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा बनता है. उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की.

छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार सिंह ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई. सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.

तख्तियों और नारों से दिया नशामुक्ति का संदेश

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर पांडेय दीपक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों ने 'नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो', 'स्वस्थ युवा–सशक्त भारत' और 'नशामुक्त भारत–विकसित भारत' जैसे नारे लगाए.

शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उप प्राचार्य प्रभात कुमार पांडेय, नोडल पदाधिकारी डॉ. जितेंद्र पांडेय, विवेक कुमार सिंह, डॉ. बदरे आलम, डॉ. अलका सिंह, इमरान खान, रोशनी कुमारी, परवेज अहमद, अमरेन्द्र सहाय और कुंदन सिंह समेत कई प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया.

PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन