कैमूर : 21 वर्षीय युवती घर से गायब, कानपुर के युवक ने बताया-गया की ट्रेन में बिठाया

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर के एक गांव से 21 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. परिजनों की अथक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर, एक फोन कॉल से कानपुर और गया की ट्रेन की जानकारी मिली है.

विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया और पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई.

आवेदन में युवती के पिता ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 18 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गयी थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसी दौरान एक नंबर पर युवती से बातचीत हुई, जिसमें उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में है. इसके बाद एक युवक से भी बातचीत हुई, जिसने बताया कि उसने युवती को गया जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया है. इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल रहा है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन