राज्य क्षेत्रीय प्रबंधक टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 4:14 PM

विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब (लखनऊ) की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

दुर्गावती. शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब (लखनऊ) की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया. डीडीसी के निर्देश पर भारत सरकार द्वारा प्रदत्त मानक के अनुरूप एनबीएसयू यूनिट, सुरक्षित मातृत्व यूनिट की उपलब्ध सुविधाएं व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य क्षेत्रीय प्रबंधक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में संस्थान अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बिंदुवार जांच की गयी व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये गये. इस दौरान बाह्य सेवा कक्ष व अंतः सेवा कक्ष सहित ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे, फार्मेसी, नियमित टीकाकरण सेवा, प्रयोगशाला आदि का भी बारीकी से जांच की गयी. मौके पर प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संगीता सिंहा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, बी सीएम आशुतोष कुमार प्रभाकर, वरीय लिपिक त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन