सोलर प्लांट से बैटरी चोरी मामले में छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 8:45 PM
प्रखंड क्षेत्र के सीकरी सिकरवार सोलर प्लांट सहित कई अन्य गावों के सोलर प्लांट से बैटरी की चोरी कर उत्तर प्रदेश रामगढ़ बाजार में 2000 में बेचने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
अधौरा. प्रखंड क्षेत्र के सीकरी सिकरवार सोलर प्लांट सहित कई अन्य गावों के सोलर प्लांट से बैटरी की चोरी कर उत्तर प्रदेश रामगढ़ बाजार में 2000 में बेचने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीन दिन पहले भी सीकरी प्लांट से बैटरी चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसे लेकर पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर अधौरा इंस्पेक्टर निर्मल कुमार व एसआइ महेश कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही चोरों की निशानदेही पर सिकरवार नदी में चोरी के बाद छिपाकर रखा चार बैटरी भी बरामद किया गया है. इस संबंध में अधौरा इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के दिघार गांव के जितेंद्र राम, परशुराम राम, सोनू राम, सुरेश राम, विनोद राय व ओम प्रकाश कुमार राम सभी छह लोग अधौरा थाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग गांवाें के सोलर प्लांट से बैटरी चोरी करने का काम बहुत दिनों से कर रहे थे. पुलिस द्वारा सभी छह लोगों को पकड़ कर कढ़ाई से पूछे जाने इन लोगों ने बताया कि हम लोग चूमूरुका गांव के प्लांट, मढपा, झडपा, सिकरी केशरोड़ा इत्यादि गांवों के सोलर प्लांट से बैटरी चोरी कर उत्तर प्रदेश के रामगढ़ बाजार में कबाड़ की दुकानों पर 2000 में बेच देते थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










