श्रद्धा के साथ सावित्रीबाई फुले की मनायी गयी जयंती

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 5:05 PM

विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले की जयंती सामाजिक मानवाधिकार केंद्र के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

पुसौली. स्थानीय बाजार स्थित शिवम चिकित्सालय परिसर में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती सामाजिक मानवाधिकार केंद्र के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल सिंह कुशवाहा ने की. जबकि, संचालन डॉ विजय चंद्र सिंह ने किया. सबसे पहले तैलचित्र पर मल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का लोगों का आह्वान किया. विशेष रूप से महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित बनाने और समाज में समानता स्थापित करने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर दीनदयाल सिंह कुशवाहा, डॉ विजय चंद्र सिंह, पूर्व मुखिया रामेश्वर राम, संतोष रावत, जगजीवन सिंह, मुकेश पासवान, आशुतोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन