चेतावनी. सभी स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पंजीयन अनिवार्य

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :04 Jan 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
चेतावनी. सभी स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पंजीयन अनिवार्य

प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 10 छात्रों या अभिभावकों का पंजीयन कराने का निर्देश

विज्ञापन

48 घंटे में पंजीयन नहीं कराने पर शिक्षकों के तीन दिन का कटेगा वेतन

प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 10 छात्रों या अभिभावकों का पंजीयन कराने का निर्देश = डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान ने जारी किया आदेश भभुआ नगर. जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में आगामी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक व सर्व शिक्षा अभियान द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को आदेश जारी किया गया है. डीपीओ द्वारा जारी आदेश में जिले के सभी प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सभी छात्रों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है. आदेश के अनुसार प्रत्येक शिक्षक कम से कम 10 छात्रों या उनके अभिभावकों का पंजीयन करेंगे व इसका प्रमाण अपने प्रधानाध्यापक के पास प्रस्तुत करेंगे. यह कार्य वाट्सएप, फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी किया जा सकता है. हालांकि, अब तक अधिकांश शिक्षकों द्वारा यह कार्य पूरा नहीं किया गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी शिक्षक द्वारा 48 घंटे के भीतर छात्रों या अभिभावकों का पंजीयन नहीं कराया गया, तो संबंधित प्रधानाध्यापक उस शिक्षक के तीन दिन के वेतन की कटौती की अनुशंसा करेंगे. इसके अलावा प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड लेखा सहायक द्वारा इस आदेश का सतत अनुश्रवण किया जायेगा. लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी व इसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को भेजा जायेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिक्षक स्वयं भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन करेंगे. इसके साथ ही 48 घंटे के भीतर कम से कम 10 छात्रों या अभिभावकों का पंजीयन सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विद्यालय के सभी शिक्षक समय पर पंजीयन कार्य पूरा करें, ताकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके व छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर किसी भी प्रकार का व्यवधान न आये. क्या कहते हैं डीपीओ इस संबंध में पूछे जाने पर डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने कहा कि सभी शिक्षक 48 घंटे के भीतर कम से कम 10 छात्रों व उनके अभिभावकों का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन करेंगे. जो शिक्षक समय पर यह कार्य नहीं करेंगे, उनके तीन दिन का वेतन काटा जायेगा व उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. सभी प्रधानाध्यापकों को इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन