झपकी आने पर पिकअप से टकरायी बाइक, युवक घायल

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :22 Apr 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
झपकी आने पर पिकअप से टकरायी बाइक, युवक घायल

चैनपुर सड़क पर परैया मोड़ के समीप हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

भभुआ सदर. मंगलवार को चैनपुर सड़क पर स्थित परैया मोड़ के समीप एक युवक के अचानक झपकी आ जाने से उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक पिकअप से जा टकरा गयी. इस गंभीर हादसे में बाइक सवार युवक का एक पैर टूट गया़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया़ इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया़ घायल युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव निवासी स्व सीताराम सिंह के बेटे ओमकार पटेल के रूप में की गयी है़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाये जाने के बाद घायल युवक ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे आवश्यक कार्य से केकढा गांव जा रहा था़ जाने के क्रम में ही परैया मोड़ के समीप अचानक उसे झपकी आ गयी और उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक पिकअप से जा टकरायी. पिकअप से टकराने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन