पांच को रामलीला मैदान मेला स्थल की होगी नीलामी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 03 Jan 2026 3:42 PM
रामलीला मैदान की नीलामी नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पांच जनवरी को दो बजे से खुले डाक के माध्यम से किया जायेगा
कुदरा. मकर संक्रांति पर लगने वाले दो दिवसीय मेला स्थल रामलीला मैदान की नीलामी नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पांच जनवरी को दो बजे से खुले डाक के माध्यम से किया जायेगा. कोई भी इच्छुक व्यक्ति जो मेला का आयोजन कराना चाहते हैं, उक्त तिथि पर कार्यालय नगर पंचायत कुदरा के सभाकक्ष में उपस्थित होकर बंदोबस्ती के लिए निर्धारित बैठक में भाग ले सकते हैं. डाक की न्यूनतम बोली 28600 से शुरु होगी. बैठक में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य है. इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि मकर संक्रांति पर 14 व 15 जनवरी को लगने वाले मेला के लिए रामलीला मैदान की बंदोबस्ती खुले डाक से पांच जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय में होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










