दीपावली पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 4:24 PM
आज सोमवार को मनाये जाने वाले दीपावली के पर्व को लेकर एक तरफ जहां लोग अपनी तैयारी में जुटे हैं
फोटो 6 चौक चौराहों पर तैनात पुलिस इनसेट भभुआ सदर. आज सोमवार को मनाये जाने वाले दीपावली के पर्व को लेकर एक तरफ जहां लोग अपनी तैयारी में जुटे हैं, तो वहीं पुलिस प्रशासन भी विधि व्यवस्था को लेकर खबरदार और पूरी तरह से सचेत है. लोग शांतिपूर्वक दीपावली मना सकें, इसके लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से तमाम बंदोबस्त पूरे कर दिये गये हैं. किसी तरह की हुड़दंगबाजी न हो, इसके लिए पुलिस के अधिकारी व जवान मुख्य चौराहों से लेकर संपर्क मार्गों पर तैनात रहेंगे. वहीं, अस्पताल में भी अलग से स्टाफ ऑन काल ड्यूटी पर होगा. इसके अलावा किसी भी तरह की आगजनी होने पर फायर ब्रिगेड भी पूरी तरह से चौकस रहेगा. जबकि जिला प्रशासन की लोगों से अपील है कि वह प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं. इसके अलावा दीपावती के दिनों में पटाखों की बिक्री भंडारण से संबंधित हिदायतों के पालन के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है. एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि शहर सहित भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को सभी निर्देश जारी कर दिये गये है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात 10 बजे के बाद किसी प्रकार की आतिशबाजी न चलायी जाये. = जरूरत पर इन महत्वपूर्ण नंबरों पर कर सकते हैं फोन = डीएम -9473191227,06189-222250 = एसपी- 9431822979,06189-223272 = डीडीसी- 9031071530 = अपर समाहर्ता-9473191228 = पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-8544428170 = एसडीएम भभुआ – 06189-223221-9473191229 = एसडीएम मोहनिया-06187-222281- 9473191230 = एसडीपीओ भभुआ-9431800097 = एसडीपीओ मोहनिया – 9431800096 = सिविल सर्जन – 9470003354 = बिजली विभाग – 7763814370 = अग्निशमन कैमूर- 8986365462
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










