नमाज अदा कर लोगों ने मनाया ईद का त्योहार
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 3:24 PM
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह की नमाज अदा करने के साथ लोगों ने धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया
कुदरा. प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह की नमाज अदा करने के साथ लोगों ने धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया, लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. दरअसल, एक महीने से चल रहे रमजान के बाद प्रखंड क्षेत्र के ईदगाहों, मस्जिदों व इमामबाड़े में सुबह सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर गले मिलकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनायी. इस अवसर पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. इधर, ईद त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक सभी मस्जिद, ईदगाह व इमामबाड़ा सहित नमाज स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इस अवसर पर शहर के मस्जिद इलाके में मेले जैसा दृश्य रहा. बच्चे, बूढ़े, जवान सभी नये वस्त्रों पहन लोगों के घर घर जाकर घर में बने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. इस अवसर पर कुदरा बाजार स्थित मस्जिद के पास प्रशासन के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें थानाध्यक्ष नंदू कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, मुख्य पार्षद सुरेंद्र पाल, पैक्स अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जदयू अध्यक्ष कुमार अशोक सिंह, लड्डू अंसारी, मन्नान फारुखी समेत अन्य लोग शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










