कैमूर में खरीदी जाएंगी खेल किटें, समिति की बैठक में निर्णय

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के तहत खेल सामग्री वितरण होगा

विज्ञापन

भभुआ सदर.

मेरा युवा भारत, कैमूर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में सोमवार को अखलासपुर स्थित कार्यालय में वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के अंतर्गत खेल किटों की खरीद को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में वेंडरों द्वारा दिए गए कोटेशन समिति के समक्ष खोले गये और खेल सामग्रियों के सैंपल के आधार पर खरीद का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की. समिति में जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रेखा कुमारी (भगवानपुर) तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सह समिति सचिव मौजूद रहीं. जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष चयनित युवा मंडलों और महिला मंडलों को खेल सामग्री वितरित की जायेगी. उन्होंने कहा कि लाभ उन्हीं मंडलों को मिलेगा, जो विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं में टीम भावना को मजबूत करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति विकसित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन