छिड़काव में खानापूर्ति से शहर में मच्छर नहीं हो रहे कम

ठंड का सीजन जाने के साथ ही शहर में एक बार फिर से मच्छरों का आतंक काफी बढ़ गया है. इसको लेकर नगर पर्षद की ओर से शहर की नालियों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है
भभुआ सदर. ठंड का सीजन जाने के साथ ही शहर में एक बार फिर से मच्छरों का आतंक काफी बढ़ गया है. इसको लेकर नगर पर्षद की ओर से शहर की नालियों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है. लेकिन, नप क्षेत्र में हो रहा मच्छर नाशक दवा का छिड़काव कारगर साबित नहीं हो रहा है. नगर पर्षद प्रशासन भले ही फॉगिंग कराने का दम भर रहा हो, लेकिन इसका असर मच्छरों पर होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि, दवा के छिड़काव के बावजूद मच्छर लोगों के नाक में दम किये हुए हैं और इनकी संख्या कम होने की नाम नहीं ले रही है. स्थानीय लोग छिड़काव के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले रसायन पर ही सवाल खड़ा करने लगे हैं. शहर के रहनेवाले संजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह आदि ने कहा कि जब तक शहर के सभी नाले व नालियां कवर्ड नहीं कराया जायेगा और जलजमाव की समस्या खत्म नहीं होगी, तब तक मच्छरों से शहर को निजात मिलने वाली नहीं है. दरअसल, इन दिनों पड़ रही हल्की ठंड के बावजूद शहरी क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है. शहर के जाम पड़े और खुली नालियां इन मच्छरों के उत्पन्न होने की वजह बन रही हैं. इसके चलते रात तो क्या दिन में भी लोगों को मच्छर भगाने वाले वस्तुओं का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर दिनों-दिन बढ़ती मच्छरों की तादाद बढ़ने की वजह से शहर के लोगों को गंभीर बीमारियों की भी चिंता सताने लगी है. शहर के निवासी और गुरुग्राम में रहनेवाले सुजीत श्रीवास्तव और उनकी पत्नी का कहना था कि चचेरे भाई की शादी में आये हैं, सोचा कुछ दिन भभुआ में रहा जायेगा. लेकिन, उनके मुहल्ले में इतने मच्छर हैं कि घबराहट होने लग रही है. घबराहट इतनी कि लगता है कि हमलोगों को शादी से दो दिन पहले आना चाहिए था. = मच्छरों से निबटने में हाफ रहा नप प्रशासन इन दिनों शहर में मच्छरों का आतंक इतना बढ़ा है कि शहरवासियों का जीना हराम कर दिया है. लेकिन, इनसे निबटने में नगर पर्षद का प्रयास अभी भी जीरो लेवल पर है. हालांकि, नगर पर्षद प्रशासन शहर में दवा के छिड़काव कराने का दावा कर रही है. लेकिन, खानापूर्ति वाले छिड़काव से मच्छर मरने की जगह और आतंक मचा रहे हैं. खासकर सुबह और शाम के समय में तो मच्छर एक जगह बैठना हराम कर दे रहे हैं. = मच्छर मारने के लिए हो रहा छिड़काव इधर शहर में मच्छरों के भगाने के लिए कराये जा रहे छिड़काव के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद संजय उपाध्याय ने बताया कि शहर में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव नालियों में कराया जा रहा है. मच्छरों को मारने के लिए शाम के समय मशीनों से फॉगिंग भी करायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










