कृष्णा सेंट्रल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्रतिभा का सम्मान

Updated at : 26 Mar 2026 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
कृष्णा सेंट्रल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्रतिभा का सम्मान

स्थानीय कृष्णा सेंट्रल स्कूल व कृष्णा प्ले स्कूल में गुरुवार को छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय कृष्णा सेंट्रल स्कूल व कृष्णा प्ले स्कूल में गुरुवार को छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सतीश सिंह यादव, डॉ राजन सिंह (एचओडी, इंग्लिश, महिला कॉलेज भभुआ), विद्यालय के प्रबंधक आलोक सिंह व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अवसर पर बाल वर्ग, किशोर वर्ग व तरुण वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधन समिति की ओर से पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही हिंदुस्तान ओलिंपियाड, साइंस ओलंपियाड, रामानुजन व सीवी रमन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. वार्षिक परीक्षा परिणाम में बाल वर्ग (कक्षा 6, 7, 8) में आर्यन, अंकिता, जाह्नवी, आयुषी व शौर्य प्रथम स्थान पर रहे. किशोर वर्ग (कक्षा 9) में अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल की. जाह्नवी पांडेय द्वितीय व निखिल तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक आलोक सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ की छात्राएं जाह्नवी व अंकिता ने किया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन