कैमूर: मुंडेश्वरी धाम में बढ़ी कांवरियों की भीड़, प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने बढ़ाई वाहनों की जांच

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर थाना भवन

सावन माह में मुंडेश्वरी धाम में कांवरियों की बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की विशेष जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Kaimur News: सावन माह में मुंडेश्वरी धाम में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न प्रदेशों से कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच बढ़ा दी है. कांवरियों के वाहनों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है.

भगवानपुर-जैतपुर, भगवानपुर-रामपुर, भगवानपुर-भभुआ, भगवानपुर-अधौरा तथा मुंडेश्वरी-मोकरी मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. थाना की 112 नंबर वाहन पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी जांच अभियान में लगाया गया है.

संदिग्ध वाहनों और लोगों की हो रही जांच

पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है. पुलिस के अनुसार श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंडेश्वरी धाम पहुंच रहे हैं. ऐसे में किसी असामाजिक तत्व को धाम क्षेत्र में प्रवेश से रोकने और अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ कांवरियों के वाहनों पर भी विशेष नजर रख रही है.

कांवरियों ने कहा, जांच जरूरी लेकिन परेशानी न हो

औसान गांव के समीप जांच के दौरान भोजपुर से आए कांवरिया सुधीर गुप्ता, रमेश जायसवाल और सुरेश पासवान ने कहा कि सुरक्षा जांच जरूरी है, लेकिन जांच के दौरान श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जांच व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की मांग की.


विज्ञापन
Pankaj Singh

लेखक के बारे में

By Pankaj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन