ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैमूर के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 4:34 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

भभुआ सदर. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 27 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में भाग लेने गये कैमूर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कुल छह पदक अपने नाम किये हैं, जिसमें चार स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक शामिल है. आकाश तिवारी, माही चंद्रा,भास्कर शेखर ,सत्य प्रकाश ने स्वर्ण और तुफैल खान ने रजत व पवन साव ने कांस्य पदक जीतकर कैमूर के साथ ही बिहार का नाम रोशन किया है. जिला मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से टीम प्रबंधन इंदु शेखर के नेतृत्व में ताइक्वांडो के विभिन्न आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित बालक ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया था. पदक जीतने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सह भभुआ विधायक भरत बिंद, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार, डॉ प्रिये शंकर, मॉडल स्कूल के निदेशक अमितेश प्रताप सिंह, अधिवक्ता, अनुराग पांडेय व गुदरी शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन