ePaper

हुनर रंग महोत्सव में कैमूर के कलाकारों का जलवा, रॉकिंग डांस क्रू ने जीता पहला स्थान

Updated at : 02 Jan 2026 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
हुनर रंग महोत्सव में कैमूर के कलाकारों का जलवा, रॉकिंग डांस क्रू ने जीता पहला स्थान

आजमगढ़ में 23 राज्यों के 1500 कलाकारों के बीच चमके मोहनिया के डांसर

विज्ञापन

आजमगढ़ में 23 राज्यों के 1500 कलाकारों के बीच चमके मोहनिया के डांसर मोहनिया शहर. यूपी के आजमगढ़ में रंगमंच व ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर द्वारा आयोजित हुनर रंग महोत्सव 2025 हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारी विरासत, हमारी शान के तहत अखिल भारतीय नाटक व नृत्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस महोत्सव में देशभर के 23 राज्यों से 1500 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया. समारोह के दौरान 70 नाटकों व 150 से अधिक नृत्य प्रस्तुतियों का मंचन हुआ, जिसने आजमगढ़ को राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया. इसी क्रम में आयोजित हुनर रंग महोत्सव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में कैमूर जिले के मोहनिया से आये कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया. रॉकिंग डांस क्रू, एस रॉक डांस एकेडमी ने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्रवण रॉक के निर्देशन में महाकाली नृत्य, भुट्टाकोला नृत्य व बॉलीवुड रीमिक्स पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों व निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर रॉकिंग डांस क्रू ने पहला स्थान हासिल किया व हुनर रंग महोत्सव में कैमूर जिले का परचम लहराया. ट्रॉफी अपने नाम कर टीम ने मोहनिया व पूरे कैमूर को गौरवान्वित किया. मूल रूप से मोहनिया निवासी जीतेंद्र चौरसिया के पुत्र श्रवण रॉक, जो स्वयं एक उत्कृष्ट कोरियोग्राफर हैं, को हुनर रंग सम्मान व बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं, उनकी टीम के सदस्य राजा, कालेंद्र, अमन केसरी, कुश, रूद्र रावत, राजवीर, विष्णु, अनुज, सोम, स्नेहा पटेल, परी गुप्ता, अंजलि कुमारी व प्रीति वर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य, सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर व नंबर-वन रंग यात्रा टीम जैसे खिताबों से सम्मानित किया गया. सभी कलाकारों को मेडल, मोमेंटो व नेशनल सर्टिफिकेट प्रदान कर हौसला अफजाई की गयी. यह उपलब्धि मोहनिया, कैमूर व पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों के कलाकार भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन