इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर 24 घंटे में टैबलेट का प्रविष्टि करने का निर्देश

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विद्यालयों को उपलब्ध कराये गये टैबलेट का इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 24 घंटे के प्रविष्टि नहीं करने पर उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया जायेगा

विज्ञापन

रामपुर. प्रखंउ शिक्षा पदाधिकारी ने क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि विद्यालयों को उपलब्ध कराये गये टैबलेट का इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 24 घंटे के प्रविष्टि नहीं करने पर उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए हिमांशु शेखर पांडेय ने शनिवार को बताया कि प्रत्येक प्राथमिक व मध्य विद्यालय को दो टैबलेट तथा प्रत्येक माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर दो या तीन टैबलेट कुल 184 टैबलेट का वितरण विगत 25-28 सितंबर को किया गया था, जिसे इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रविष्टि किया जाना था. परंतु समीक्षा के उपरांत पाया गया कि तय अवधि तक उक्त कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है. सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक को बीइओ तेजस्विनी आनंद ने आदेश दिया जाता है कि 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराये गये टैबलेट का इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि पूर्ण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी भी स्तर पर उक्त कार्य में लापरवाही या कोताही बरते जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को प्रतिवेदित करना अधोहस्ताक्षरी की बाध्यता होगी. वहीं, पत्र में यह भी कहा कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राशि व सर्व शिक्षा अभियान, कैमूर द्वारा वीसी में दिये गये निर्देश के आलोक में वैसे विद्यालय जिनके द्वारा इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर टैबलेट की प्रविष्टि 24 घंटे के अंदर पूर्ण नहीं की जाती है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन