बालिका दिवस पर छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा व सशक्तीकरण की दी गयी जानकारी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को सब्जी मंडी स्थित राज्य संपोषित बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को सब्जी मंडी स्थित राज्य संपोषित बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया. कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता लल्लन प्रसाद और अधिकार मित्र रूबी गुप्ता ने किया. उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं की जानकारी दी, जिसमें अधिवक्ता लल्लन प्रसाद ने छात्राओं को शिक्षा के अधिकार, लैंगिक समानता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार कानूनी ज्ञान आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाता है. अधिकार मित्र रूबी गुप्ता ने विशेष रूप से घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अन्याय की स्थिति में कानूनी सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं और प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही, उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया. स्कूल प्रशासन ने पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता सत्र छात्राओं को न केवल शिक्षित करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से भी तैयार करते हैं. इस दौरान शिक्षक महीप शेखर सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन