नियमों की अनदेखी, फिर रात में ही दुर्गावती नहर पथ का किया जा रहा कालीकरण
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 3:16 PM
एक बार फिर नियमों को दरकिनार कर पसपिपरा से सियापोखर तक लगभग 13 किमी तक बनायी गयी दुर्गावती मुख्य नहर बाइपास सड़क पर रात के समय कालीकरण कर लेयर चढ़ाया जा रहा है.
# सियापोखर से पसपिपरा तक 13 किमी लंबी सड़क पर खर्च करना है 70 लाख मोहनिया सदर. एक बार फिर नियमों को दरकिनार कर पसपिपरा से सियापोखर तक लगभग 13 किमी तक बनायी गयी दुर्गावती मुख्य नहर बाइपास सड़क पर रात के समय कालीकरण कर लेयर चढ़ाया जा रहा है. इसकी निगरानी करने वाले विभागीय हुक्मरानों ने मानों इससे अपना मुंह ही मोड़ लिया हो, तभी तो नियमों की अनदेखी किया जा रहा है. 70 लाख की लागत से बनायी जा रही उक्त सड़क का निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 में शुरु किया गया था. आलम यह था कि दिन में दिखावा, लेकिन रात में ही उक्त पथ का कालीकरण किया गया. इसमें मानक की खूब अनदेखी की गयी. इसका नतीजा है कि आगे से बनती और पीछे से जगह-जगह उखड़ने लगी थी. इस सड़क को लेकर प्रभात खबर ने चालू वर्ष की 06 जनवरी को आगे से बनती और पीछे से उखड़ती जा रही सड़क नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर छपने के बाद प्रशासन की सख्ती के बाद अब फिर से संवेदक द्वारा उक्त पथ पर लेयर चढ़ाने का कार्य शुरु किया गया है. लेकिन, फिर रात में ही कार्य किया जा रहा है. जबकि, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग की माने तो ठंडी के मौसम में कालीकरण करना उचित नहीं है, लेकिन यहां तो भीषण ठंडी के समय में वो भी रात में उक्त पथ का कालीकरण किया गया, ताकि उक्त पथ से गुजरने वाले या आसपास के गांवों में रहने वाले लोग यह न देख सकें कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और आज जब सड़क पर लेयर चढ़ाया जा रहा है, तो फिर रात में ही. यदि प्रभात खबर ने इसको प्रकाशित नहीं किया होता, तो और न जाने किस तरह मानक की अनदेखी किया जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










