यूपी खनन विभाग की चेकिंग से थमा बालू ट्रकों का पहिया, बिहार सीमा पर लगी लंबी कतार, सड़क पर खड़े हुए सैकड़ों ट्रक

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News

बिहार सीमा में लगी बालू लदे ट्रकों की कतार

Kaimur News: यूपी में ऑनलाइन टैक्स और खनन विभाग की कार्रवाई के डर से चालक कई घंटे तक बिहार सीमा में ही खड़े रहे . इस दौरान जीटी रोड पर जाम जैसे हालात बन गए और छोटे वाहन रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर हो गए .

विज्ञापन

Kaimur News: (कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह) जिले के कर्मनाशा बॉर्डर पर मंगलवार को यूपी खनन विभाग की चेकिंग की सूचना मिलते ही बालू लदे ट्रकों का पहिया बिहार सीमा में थम गया. देखते ही देखते जीटी रोड पर नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था चरमरा गई.

सुबह तीन बजे से ही लगने लगी ट्रकों की कतार

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे से ही बालू लदे ट्रकों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. यूपी में खनन विभाग की टीम के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही चालक बिहार सीमा में ही रुक गए . धीरे-धीरे ट्रकों की लाइन नौबतपुर बॉर्डर से कर्मनाशा तक पहुंच गई.

खनन विभाग के हटने का इंतजार करते रहे चालक

बताया जाता है कि बिहार से बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक यूपी की विभिन्न मंडियों में जाते हैं. यूपी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टैक्स कटाना अनिवार्य है. लेकिन कई चालक अधिकारियों की लोकेशन देखकर बिना टैक्स कटाए प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, जिससे यूपी सरकार के राजस्व को नुकसान होता है. मंगलवार को भी चालक खनन अधिकारियों के हटने का इंतजार करते रहे .

रॉन्ग साइड से चलने को मजबूर हुए छोटे वाहन

जीटी रोड के सर्विस रोड और मुख्य सड़क पर ट्रकों के खड़े हो जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. बनारस की ओर जाने वाली बसों और चार पहिया वाहनों को रॉन्ग साइड से होकर गुजरना पड़ा. कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कर्मनाशा नदी पुल पर बढ़ा खतरा

काफी संख्या में बालू लदे ट्रक कर्मनाशा नदी पुल पर भी खड़े हो गए, जिससे पुल पर दबाव बढ़ने लगा. गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान अधिक भार के कारण कर्मनाशा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद लंबे समय तक आवागमन बाधित रहा था . उस समय एनएचआई अधिकारियों ने अत्यधिक लोड वाले ट्रकों को पुल टूटने का कारण बताया था.

खनन विभाग की चेकिंग खत्म होने तक सीमा पर ही रुके रहे ट्रक

स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे ही यूपी में खनन विभाग की चेकिंग शुरू होती है, बिहार सीमा में ट्रकों का जमावड़ा लग जाता है. चालक तब तक सीमा पार नहीं करते, जब तक अधिकारियों के हटने की सूचना नहीं मिल जाती. इससे हर बार जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और पुल पर खतरा बढ़ जाता है.

Also Read: रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान की सड़क हादसे में मौत, गया से पटना जाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन