दुर्गावती : सैकड़ों भक्तों ने किया माता रानी के दर्शन

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति का पट खुलते ही सैकड़ों भक्तों ने माता रानी के दर्शन किये

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति का पट खुलते ही सैकड़ों भक्तों ने माता रानी के दर्शन किये. जय माता के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. दुर्गावती बाजार महमूदगंज, कर्मनाशा, खजुरा बाजार धनेछा आदि जगहों पर भक्ति मय वातावरण बना रहा. दुर्गावती बाजार में केदारनाथ मंदिर के तर्ज पर भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोमवार को शारदीय नवरात्र के सातवीं के दिन मूर्ति का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी. मां की अराधना में पूरे प्रखंड के लोग तल्लीन हैं. इन पूजा पंडालों में कारीगरों के सधे हाथों की कलाकृतियों को भक्त निहारते थक नहीं रहे हैं. देर शाम भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं का जत्था मां के दर्शन के लिए निकले. पूजा पंडाल के पास लगे मेले लोगों की खुशियों में चार चांद लगा रहे हैं, जहां मेले में बच्चे चहकते दिखायी दे रहे हैं. सतरंगी रोशनी में जैसे पंडाल सहित पूरा बाजार नहा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन