कल विश्वविद्यालय स्तर पर होगी तीरंदाजी के लिए चयन प्रतियोगिता

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तीरंदाजी टीम (पुरुष व महिला) के गठन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर 14 अक्तूबर को चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

भभुआ नगर. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम (पुरुष व महिला) के गठन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर 14 अक्तूबर को चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के इच्छुक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के प्रिंसिपल एसपी शर्मा ने नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में कहा है कि 14 अक्तूबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने तीरंदाजी किट व सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आज यानी 13 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय में अपना नाम दर्ज कराएं. नामांकन की प्रक्रिया महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी भरत कुमार सिंह के पास होगी. इस चयन प्रतियोगिता से चुने गये प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. तीरंदाजी खेल में रुचि रखने वाले और योग्य छात्र–छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिससे वे अपने कौशल को निखारने के साथ-साथ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय का भी मान बढ़ायेंगे. साथ ही बताया गया है कि प्रतियोगिता में चयन के बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जायेगी, ताकि वे आगामी खेल आयोजनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. = एसबीवीपी कॉलेज के प्रिंसिपल ने जारी किया निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन