आंधी-बारिश से रबी फसलों को हुआ भारी नुकसान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Mar 2026 3:38 PM

विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, तूफान व लगातार बारिश ने बिहार के किसानों को भारी क्षति पहुंचायी है.

विज्ञापन

सांसद ने सर्वे व जल्द मुआवजा देने की उठायी मांग कर्मनाशा. मौसम बदलने के साथ तेज आंधी, तूफान व लगातार बारिश ने बिहार के किसानों को भारी क्षति पहुंचायी है. इस प्राकृतिक आपदा के चलते 19 से 21 मार्च को विशेष रूप से रबी फसलें जैसे गेहूं, मक्का, सरसों सहित दलहनी फसलें जैसे अरहर, मसूर व्यापक रूप से प्रभावित हुई हैं. इस संदर्भ में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. सांसद ने कहा कि बिहार के हजारों किसान भाई-बहन, जिन्होंने महीनों की कड़ी मेहनत से अपनी फसल तैयार की थी, दो दिन पहले आयी आपदा के कारण गहरे आर्थिक संकट व मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं. खेतों में खड़ी तैयार रबी फसलों का इस प्रकार बर्बाद हो जाना न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि किसानों के जीवनयापन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. श्री सिंह ने अपने पत्र में सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराने हेतु एक उच्चस्तरीय टीम गठित की जाये. फसलों के नुकसान का पारदर्शी व त्वरित आकलन सुनिश्चित किया जाये तथा किसानों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित व सम्मानजनक मुआवजा शीघ्र प्रदान किया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में यदि सरकार संवेदनशीलता व तत्परता के साथ किसानों की सहायता करती है, तो इससे किसानों के जीवन में पुनः आशा व विश्वास का संचार होगा. सांसद ने राज्य सरकार से इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा की है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन