रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

Updated at : 10 Mar 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी भगवानपुर प्रबंधन ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.

विज्ञापन

भभुआ सदर. विश्व महिला दिवस पर भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित महिला खेल प्रतियोगिता के एथलेटिक्स 4 × 100 मीटर रिले दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी भगवानपुर प्रबंधन ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी सिंह ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व बाल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी भगवानपुर की छात्राओं प्रीति कुमारी, जूही कुमारी, रीमा कुमारी और हिना कुमारी ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ भगवानपुर प्रखंड का भी नाम रौशन किया है. मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक दारोगा साह व वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह ने जिले भर में द्वितीय स्थान लाने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रांगण में मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मौजूद जिला खेल उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाई दी. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमेश प्रसाद ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है, क्योंकि खेल-कूद से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और नेतृत्व करने की क्षमता भी प्रदान होती है. इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. इस दौरान शिक्षक राम नगीना पाल, मो हामिद राईन, मो इरशाद अंसारी, प्रीतम कुमार, संजीव कुमार, पूनम कुमारी, रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, मंजू सिंह, दीपिका पांडेय के साथ-साथ समस्त शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन