मोकरी गांव में गैस वेंडर के साथ मारपीट

Updated at : 27 Mar 2026 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
मोकरी गांव में गैस वेंडर के साथ मारपीट

जबरन दूसरे गांव ले जाने का दबाव बना रहे थे युवक, लगायी सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन

जबरन दूसरे गांव ले जाने का दबाव बना रहे थे युवक, लगायी सुरक्षा की गुहार भभुआ सदर. शहर में एलपीजी गैस सप्लाई करने वाली नागा बाबा गैस एजेंसी के एक वेंडर के साथ कुछ लोगों ने जोर-जबर्दस्ती करते हुए मारपीट की. वेंडर का कसूर केवल इतना था कि वह मोकरी गांव में गैस बांटने गया हुआ था व मारपीट करने वाले युवक उसे सिलिंडर लदे वाहन सहित जबरन बीयूर गांव ले जा रहे थे. बगैर एजेंसी के आदेश के बीयूर गांव नहीं जाने पर वेंडर को लोगों ने पीटना शुरू कर दिया. मामले में गैस वेंडर व नागा बाबा गैस एजेंसी में 20 वर्षों से काम कर रहे बबुरा गांव निवासी कलाम साह ने भभुआ सदर थाने में बीयूर गांव के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व वेंडरों को सुरक्षा प्रदान करने की पुलिस से मांग की है. पीड़ित वेंडर ने पुलिस को सौंपे आवेदन में बताया है कि वह नागा बाबा गैस एजेंसी में डोर-टू-डोर गैस सप्लाई का कार्य करता है व एजेंसी के निर्देश पर दो मैजिक वाहनों पर गैस सिलिंडर लादकर मोकरी गांव में उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरण कर रहा था. इसी दौरान बीयूर गांव के पांच-छह लड़के आये व उसे सिलिंडर लदे मैजिक को बीयूर गांव में ले चलने का जबरन दबाव बनाने लगे. उसने कहा कि वह एजेंसी के आदेश पर मोकरी गांव में गैस बांटने आया है, अगर एजेंसी कहेगी तो बीयूर गांव में गैस सिलिंडर लेकर वह चला जायेगा. इतना कहने पर ही सभी लड़के उसके साथ मारपीट करने लगे व जबरन गैस लदा वाहन लेकर चलने के लिए कहने लगे. इस बीच राहगीरों के बीच-बचाव करने व डायल 112 पुलिस को फोन करने के बाद मारपीट कर रहे लड़के वहां से भाग गये. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई सहित वेंडर के साथ मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन