बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में लगी आग

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विद्युत पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से मोहल्ला वासियों के बीच कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खजुरा गांव में एक विद्युत पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से मोहल्ला वासियों के बीच कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को अचानक बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में धुआं होते होते आग लग गयी, जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मी द्वारा तुरंत विद्युत आपूर्ति को बंद कर पोल पर लगे बाक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. लेकिन शॉर्ट सर्किट या बॉक्स में खराबी आने से आग लगने की संभावना जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन