बिजली चोरी में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 27 Mar 2026 4:35 PM

विज्ञापन

दुर्गावती व भभुआ थाना क्षेत्र केगांवों में छापेमारी, लाखों रुपये का लगाया गया जुर्माना.

विज्ञापन

दुर्गावती व भभुआ थाना क्षेत्र केगांवों में छापेमारी, लाखों रुपये का लगाया गया जुर्माना. कर्मनाशा. विद्युत विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा है. विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भभुआ व दुर्गावती थाना क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम दुर्गावती थाना क्षेत्र के गिभियां गांव में मनोज कुमार पांडे के औद्योगिक परिसर में पहुंची, तो वहां मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गयी. विभाग द्वारा इन पर 1,13,309 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मनोहरपुर गांव में रामाकांत दुबे पर 14,347 रुपये का जुर्माना लगाया गया. कल्याणपुर में सोभनाथ पांडे पर 22,457 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इनके पास कोई वैध कागजात भी नहीं मिले. तिरोजपुर गांव में नरसिंह राम पर जुर्माना व बकाया मिलाकर 57,667 रुपये की देनदारी तय की गयी. इसी गांव की सरोज देवी पर भी बकाया सहित 13,191 रुपये की देनदारी तय की गयी. इसी तरह भभुआ थाना क्षेत्र के वरुना गांव में इंदु कुंवर के औद्योगिक परिसर में छापेमारी की गयी. इन सभी मामलों में विद्युत अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता मोहनिया ने थानों में प्राथमिकी दर्ज करा दी है व पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन