घर में पानी टंकी लगाने गये मिस्त्री के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के सुहावल गांव में घर में पानी का वायरिंग कर टंकी लगाने गये प्लंबर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
चैनपुर. थाना क्षेत्र के सुहावल गांव में घर में पानी का वायरिंग कर टंकी लगाने गये प्लंबर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद घायल प्लंबर अपने पिता के साथ चैनपुर थाना पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायल प्लंबर चैनपुर थाना क्षेत्र केवा गांव निवासी रविंद्र प्रजापति का पुत्र बिंदु कुमार प्रजापति बताया जाता है. घायल ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सुहावल गांव निवासी अपने मौसा विजय प्रजापति के घर पर पानी का वायरिंग पूर्ण होने पर पानी का टंकी लगाने गया था. उन्होंने बताया कि टंकी लगाने के कार्य के दौरान ही वायरिंग का सामान घटने पर गाली गलौज किया जाने लगा और मना करने पर मारपीट की गयी. उन्होंने बताया कि विजय प्रजापति के साथ उसके घर के अंदर सदस्य भी उनके साथ मारपीट की और पूर्व में खेत रेहन लेने के लिए दिये गये दो लाख रुपये भी नहीं देने की बात कहने लगे. उसने बताया कि दो साल पूर्व वह अपने मौसी को खेत रेहान लेने के लिए दो लाख रुपये दिया था, जिसे अब उसके मौसा लौटने से इनकार कर रहे हैं. साथ ही पानी का वायरिंग करने का मजदूरी भी नहीं दे रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




