पारिवारिक विवाद सुलझाने जुटे लोगों में मारपीट, साला-बहनोई घायल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 13 Nov 2025 4:11 PM
शहर के राजेंद्र सरोवर पर गुरुवार को घर का आपसी विवाद सुलझाने के लिए एकत्रित हुए पारिवारिक लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी
भभुआ सदर. शहर के राजेंद्र सरोवर पर गुरुवार को घर का आपसी विवाद सुलझाने के लिए एकत्रित हुए पारिवारिक लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में रिश्ते में साला-बहनोई लगने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें डायल 112 की पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. घायलों में थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी शहाबुद्दीन खलीफा का बेटा सेराज खलीफा और अखलासपुर गांव निवासी कुतुबुद्दीन का बेटा दिलशाद बताया जाता है. मारपीट में घायल हुए सेराज खलीफा ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने ससुराल गया था. वहां घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष के लोग सुबह में राजेंद्र सरोवर के पास जुटे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों ओर से बकझक हुई और इसके बाद दोनों ओर के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े, इस दौरान जमकर मारपीट हुई. मारपीट के बीच ही किसी ने नगर थाने के डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाते हुए घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी, जहां उनका मरहमपट्टी और इलाज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










