छठ को लेकर छात्राओं ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 3:44 PM

विज्ञापन

उच्च विद्यालय बढूपर में शनिवार को छठ महापर्व को लेकर एक अनोखा सांस्कृतिक आयोजन किया गया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड के पीएम श्री पल्स टू आदर्श उच्च विद्यालय बढूपर में शनिवार को छठ महापर्व को लेकर एक अनोखा सांस्कृतिक आयोजन किया गया. विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पूजा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान छात्राओं ने खरना, सूर्य को अर्घ अर्पण, डाला सजाने और घाट की पूजा जैसे छठ के प्रमुख अनुष्ठानों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया. पूरे विद्यालय परिसर में पारंपरिक छठ गीतों की मधुर स्वर लहरियां गूंज उठीं, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया. विद्यालय के शिक्षक शशांक शेखर ने बताया कि झांकी का उद्देश्य छात्राओं में बिहार की संस्कृति, लोक परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. शिक्षिका विनिता कुमारी श्रीवास्तव, कविता, तथा शिक्षक राकेश सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी. झांकी में प्रतिज्ञा, अंजलि, सपना, ब्यूटी, आकांक्षा, रूबी, आरुषि, सीता, बेबी सहित कई छात्राएं शामिल थीं. छात्राओं ने छठ पूजा के माध्यम से स्वच्छता, नारी सम्मान, प्रकृति प्रेम और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया. विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में परंपरागत मूल्यों और नैतिक संस्कारों को सशक्त बनाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन