नववर्ष पर शराब पीकर जश्न मनाते आठ पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 3:36 PM
नववर्ष के मौके पर शराब पीकर जश्न मना रहे आठ पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
कुदरा. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को नववर्ष के मौके पर शराब पीकर जश्न मना रहे आठ पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ों में थाना क्षेत्र के सकरी गांव के सुमित कुमार गुप्ता पिता स्व राज कपूर गुप्ता, कौशल कुमार गुप्ता पिता श्रीराम गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता शामिल है. वहीं, कुदरा चैता मुहल्ला के रितेश कुमार पिता भोला खरवार बताया जाता है. इधर, एनएच के पास चिलबिली चौक पर शराब का लुत्फ उठा रहे सोनहन थाना क्षेत्र के जागेबरांव गांव के चार पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पियक्कड़ जगदीश बिंद पिता रामदेव बिंद, अमित कुमार पिता बिजय बिंद, चंद्रदेव बिंद पिता श्री बिंद व नीतिश कुमार पिता बीरेंद्र राम शामिल है. सभी पियक्कड़ का मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










