देसी शराब के साथ अंडा दुकानदार गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 4:58 PM

विज्ञापन

देसी शराब के साथ अंडा दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चैनपुर. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान देसी शराब के साथ एक अंडा दुकानदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अंडा दुकानदार चैनपुर बाजार निवासी विश्वनाथ पासी का पुत्र भीम पासी है. तलाशी के दौरान अंडा दुकान के पीछे झोपड़ी से आठ बोतल देसी शराब एवं एक लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. शराब बरामद होते ही अंडा दुकानदार भीम पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर बाजार में भीम पासी अपनी अंडा दुकान में अवैध तरीके से शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. इस सूचना के मिलते ही पुलिस तत्काल चैनपुर बाजार स्थित भी पासी की अंडा दुकान पर पहुंची, तो पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने जब अंडा दुकान की तलाशी ली, तो उसमें से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. अंडा दुकान के पीछे स्थित झोपड़ी की जब तलाशी ली गयी, तो झोपड़ी में लगाये गये बिस्तर के नीचे से आठ बोतल देसी शराब बरामद हुई. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बिस्तर के नीचे से शराब बरामद होने के बाद झोपड़ी की गहन तलाशी ली गयी, तो स्प्राइट की बोतल में एक लीटर देसी महुआ शराब भी मिली. उन्होंने बताया कि झोपड़ी में मिली शराब को जब्त कर अंडा दुकानदार भीम पासी को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार भीम पासी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन