ePaper

डीएसपी, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर सहित चार जख्मी, सभी वाराणसी रेफर

Updated at : 20 Dec 2025 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
डीएसपी, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर सहित चार जख्मी, सभी वाराणसी रेफर

शुक्ल पिपरा के पास ट्रक से मुख्यालय डीएसपी की बोलेरो टकरायी

विज्ञापन

# रॉन्ग साइड से एनएच पर चढ़ा ट्रक बना दुर्घटना का कारण # पटना से भभुआ मुख्यालय लौटने के दौरान एनएच-30 पर हुई घटना हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर हुआ फरार, वाहन जब्त हादसा. शुक्ल पिपरा के पास ट्रक से मुख्यालय डीएसपी की बोलेरो टकरायी मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर शुक्ल पिपरा के पास शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में मुख्यालय डीएसपी की बोलेरो राॅन्ग साइस सड़क पर चढ़ रहे एक ट्रक से टकरा गयी. हादसे में मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में डीएसपी के अलावा क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बोलेरो चालक राजीव कुमार व करण कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मुख्यालय डीएसपी पटना से भभुआ लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बोलेरो एनएच-30 पर शुक्ल पिपरा स्थित लड्डू गोपाल ढाबा के समीप पहुंची, तभी पास के धर्मकांटा से एक ट्रक राॅन्ग साइड से मुख्य सड़क पर अचानक चढ़ गया. इसी दौरान ट्रक में डीएसपी की बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया. इधर, दुर्घटना की सूचना तत्काल मोहनिया थानाध्यक्ष को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया और सभी का इलाज शुरू किया गया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देख डीएसपी सहित सभी घायलों काे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया. इनके साथ मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार को भी वाराणसी भेजा गया है. इधर, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. # दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी मोहनिया थाना के शुक्ल पिपरा के पास एनएच-30 पर मुख्यालय डीएसपी सहित चार पुलिस कर्मी के दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी, इंस्पेक्टर प्रियेश प्रियदर्शी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मोहनिया अस्पताल पहुंचे और एसपी ने सभी घायलों की स्थिति जाने, जिसमें घायलों का स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से वाराणसी भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है. # क्या कहते हैं डॉक्टर इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में डीएसपी सहित चार लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाये गये थे. डीएसपी के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है, जबकि इंस्पेक्टर राजेश कुमार की स्थिति भी गंभीर थी. सभी घायलों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया शुक्ल पिपरा के पास राॅन्ग साइड से आ रहा ट्रक से मुख्यालय डीएसपी का वाहन टकराया गया, जिसमें डीएसपी सहित चार लोग घायल हो गये है. चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया है. ट्रक को जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन